

बिंद्रा बाजार चौक पर दो पाटीदारों के बीच में विवाद इस दौरान एक व्यक्ति की मौत
रिपोर्ट मंजू शर्मा बिंद्रा बाजार ।
थाना गंभीरपुर की बिंद्रा बाजार चौक पर दो पाटीदारों के बीच में विवाद इस दौरान एक व्यक्ति की मौत।
जानकारी के मुताबिक बिंद्रा बाजार चौराहे पर हलवाई बिरादरी के लोग अपनी दुकान चलते हैं रात में लगभग 11:00 बजे के आसपास किसी कारण आपस में एक दूसरे से कहा सुनी होने वाली जिसमें तभी एक पक्ष का एक व्यक्ति गिर गया और उसको उठाकर के अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं कुछ लोगों को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर के आई है अभी किसी भी तरह से कोई तहरीर नहीं पड़ी है
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार (रानीपुर रजमो )में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई , घटना के बाद बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है,वही मौके पर एस पी सिटी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया
घटना के संबंध में अनुज मोदनवाल पुत्र स्व सूरज मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमों (विन्द्राबाजार) थाना गम्भीरपुर ने गंभीरपुर थाने में लिखित तहरीर दिया कि सोमवार की रात्रि में 10.30 बजे पड़ोस के समस्त निवासीगण ग्राम रानीपुर रजमों (विन्दाबाजार) थाना
गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर ताना मारने की बात को लेकर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा तथा राड से अनुज के पिता स्व०
सूरज मोदनवाल उम्र करीब 58 वर्ष के सीने व शरीर पर प्राण घातक हमला करने, चोट लगने पर मौके पर गिरने, शोर गुल सुनकर वादी तथा उसके भाई
ब्रिजेश मोदनवाल के आने पर उपरोक्त लोग टूट पड़ने व बीच बचाव करने तथा उक्त लोगों द्वारा वादी के पिता को लगातार मारने पीटने व
शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के आने तक धमकी दिए और जान से मारने की धमकी देने लगे इधर सूरज को गम्भीर हालत में अस्पताल ले गए
जहां डाक्टर ने सूरज मोदनवाल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी घटना का जायजा दिन भर लेते रहे इस तरह के घटना से बाजार के लोगों में मायूसी छाई हुई है।
जबकि घटना का मूल कारण
आरोपी और मृतक का घर सड़क के आमने-सामने है अब दोनों परिवार में कॉस्मेटिक की दुकान है जिसमे ग्राहकों को लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे यहां तक की गाली गलौज भी होते रहते थे जो कि कल रात में बड़ा रूप ले लिया।





