

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वितीय शनिवार को गंभीरपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर पहुंचे
रिपोर्ट-मंजू शर्मा बिंद्राबाज़ार।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वितीय शनिवार को गंभीरपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर पहुंचे वहां पर उन्होंने उपस्थित फरीदियों से एक-एक करके उनकी फरियाद को सुना और संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के समक्ष कल 30 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 26 प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित थे और 4 प्रार्थना पत्र पुलिस से संबंधित थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्व के प्रकरण में राजस्व की टीम और पुलिस की टीम एक साथ जाकर मामले का निस्तारण कराये। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गंभीरपुर थाना के पीछे जो बहु मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होना है वहां पहुंचे वहां पर पहुंचने के बाद पंडित आकाश उपाध्याय ने भूमि पूजन के लिए पूजन अर्चन का कार्यक्रम शुरू कराया। भूमि पूजन में पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम फावड़ा से नीव की खुदाई की उसके बाद नारियल फोड़ कर 5 ईट रखें। इस मौके पर थाना अध्यक्ष गंभीरपुर अमित त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद यादव, उप निरीक्षक संजय सिंह, विपिन द्विवेदी, योगेश सरोज, राम सकल समेत सभी हल्का के कानूनगो,लेखपाल, अशोक विश्वकर्मा,रामावतार स्नेही, राहुल कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार शंकर यादव,गुड्डू प्रधान,समेत अनेक लोग उपस्थित थे।





