शराब के नशे में फास्ट फूड दुकानदार पर चाकू से हमला

SHARE:

शराब के नशे में फास्ट फूड दुकानदार पर चाकू से हमला

रिपोर्ट अबूल कैश फरिहा

आजमगढ़ थाना निजामाबाद क्षेत्र में शराब के नशे में फास्ट फूड दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। केस में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है 22 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे छोटेलाल विश्वकर्मा पुत्र रामप्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम फत्तनपुर थाना निजामाबाद अपनी फास्ट फूड की दुकान पर बैठे थे। तभी प्रवीण कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी फत्तनपुर शराब के नशे में आया और बिना किसी बात के चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में छोटेलाल के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर 24 मई 2026 को थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 133/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा को सौंपी गई। 25 मई 2026 को उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सहदुल्लापुर ईंट भट्ठा के पास से आरोपी प्रवीण कुमार उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और चाकू फेंक दिया, जिसे बरामद कर लिया गया। चाकू मिलने पर केस में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Comment