व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुई चर्चा*

SHARE:

*व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुई चर्चा*

 

संवाददाता आजमगढ़ अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़

 

 

आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लक्ष्मी टावर एलवल आजमगढ़ में उपायुक्त राज्य कर खंड-3 आजमगढ़ अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों के मध्य व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने व्यवसाय एवं कराधान संबंधी विभिन्न प्रश्नों, समस्याओं तथा सुझावों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा जीएसटी से संबंधित प्रावधानों, रिटर्न दाखिल करने, कर भुगतान, ई-वे बिल, पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य सतत संवाद से कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। व्यापारियों से स्वैच्छिक कर अनुपालन एवं समय से रिटर्न दाखिल करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं सम्मानित व्यापारियों ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे राज्य कर विभाग एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त राज्य कर खण्ड-2 धीरज कुमार राय द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया गया कार्यक्रम का संचालन दवा उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री रंजन राय द्वारा किया गया है एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य खण्ड-3 द्वारा की गयी उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष पदमाकर लाल वर्मा उपस्थित थे एवं उनके द्वारा भी उपस्थित व्यापार मण्डल के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों को समय से रिटर्न भरने अधिक से अधिक पंजीयन कराने एवं जी०एस०टी० में आ रही किसी भी कठिनाई के लिए तत्काल अधिकारियों से सवांद स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया है। उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रंजन राय द्वारा भी समस्त सम्मानित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं सम्मानित व्यापारियों से समस्त अपंजीकृत व्यापारियों का पंजीयन कराने समय से एवं सही रिटर्न भरने के साथ-साथ समय पर टैक्स जमा करने हेतु आग्रह किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें उपायुक्त राज्य कर खण्ड-3 अखिलेश कुमार सिंह द्वारा विशेष रूप से यह आश्वासन दिया गया कि राजस्व सर्वधन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त सम्मानित व्यापारियों का राज्य कर कार्यालय आजमगढ के स्तर की समस्त समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जायेगा

 

उक्त व्यापारी संवाद कार्यक्रम में अन्य उपस्थित अधिकारियों में राकेश कुमार शुक्ल सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-1, जितेन्द्र कुमार सिहं सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-3/4, रूद्र प्रताप सिंह राज्य कर अधिकारी, एवं व्यापार मण्डल की तरफ से संजीव रतन सिंह, शिव प्रसाद राय, मनोज बर्नवाल, पण्डित हरी शर्मा एवं अन्य भारी संख्या एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment