पीडीडीयू नगर क्षेत्र में रविवार को एक मकान का मलबा हटाने के दौरान बड़ा हादसा

SHARE:

पीडीडीयू नगर में मलबा हटाने के दौरान बड़ा हादसा

 

पीडीडीयू नगर क्षेत्र में रविवार को एक मकान का मलबा हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

 

*मलबे के नीचे तीन मजदूरों के दबने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया*।

 

*घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया*।

 

*सूचना पर प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया*।

 

*एसडीएम समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया*।

 

*मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं*।

 

*पुलिस और बचाव दल मलबे को हटाकर यह पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे तो नहीं हैं*।

 

*प्रशासन द्वारा जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है*।

 

*मौके पर मौजूद अधिकारी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं*।

 

*फिलहाल मलबे में दबे मजदूरों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है*।

 

*राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन का पूरा अमला मौके पर डटा हुआ है*।

संवाददाता : हयात हुसैन अंसारी

Leave a Comment