पुलिस को मिली बड़ी सफलता खड़े वाहनों में लगी बैटरी और वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा।

SHARE:

पुलिस को मिली बड़ी सफलता खड़े वाहनों में लगी बैटरी और वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा।

मिर्ज़ापुर के अदलहाट पुलिस बड़ी सफलता मिली है। सुनसान स्थान पर खड़े वाहनों में लगी बैटरी और वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। कबाड़ व्यवसायी सहित गैंग के 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की एक पिकअप, 24 बैटरी एवं चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त समान बरामद किया है। सीओ मंजरी राव ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ इस गैंग का पर्दाफाश किया गया है आगे भी इसी तरह से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment