

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया।
इस दौरान प्रदेश भर से आए लोगों से उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। एक बच्ची ने मुख्यमंत्री से उच्च शिक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने लखनऊ के किसी संस्थान में प्रवेश दिलाने का आदेश दिया। पुलिस की अनसुनी व अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर सख्त सीएम योगी ने अफसरों को मॉनीटरिंग कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का आदेश दिया।
बूढ़ी मां संग आई बेटी, खुश होकर लौटी
लखनऊ की एक बच्ची अपनी बूढ़ी मां के साथ पहुंची। उसने बताया कि इंटरमीडिएट अच्छे अंक से उत्तीर्ण किया है। वह आगे बीटेक करना चाहती है, लेकिन धन के अभाव में दिक्कत हो रही है। सीएम योगी ने उसकी मार्कशीट देखी, फिर कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो। आपका प्रवेश किसी अच्छे संस्थान में कराया जाएगा। सरकार किसी भी निर्धन या जरूरतमंद की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी। सकारात्मक संदेश पाकर प्रफुल्लित बेटी व मां ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
अवैध कब्जे की शिकायत पर अफसरों से बोले- ‘मॉनीटरिंग कर पीड़ितों को न्याय दिलाइए’
विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों ने मुख्यमंत्री से पुलिस की हीलाहवाली व अवैध कब्जे को लेकर उचित कार्रवाई न होने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने हर प्रकरण को सुना, फिर शासन के अफसरों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि इन मामलों की मॉनीटरिंग करिए। पीड़ित को न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराइए। सीएम ने पीड़ितों को जल्द ही समाधान के लिए आश्वस्त किया।
पहले जनपद, मंडल के अधिकारियों से अवश्य मिलिए
कुछ फरियादी ऐसे भी आए, जो सीधे ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि आपने जनपद के किस अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी। इस पर कुछ फरियादियों ने कहा कि हम सीधे यहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गर्मी बेतहाशा पड़ रही है। आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सबसे पहले अपनी शिकायतें जनपद, मंडल स्तर के अधिकारियों से करें। कई समस्याओं का समाधान वहीं से हो जाएगा।
➡️लखनऊ- अखिलेश यादव 14 जून को आगरा आएंगे, एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, आगरा के ITC मुग़ल में होगा कार्यक्रम,, विज़न इंडिया कार्यक्रम में होंगे शामिल
14 जून को आयोजित होगा विज़न इंडिया कार्यक्रम।
➡️अब तक के खास समाचार➡️
➡️कुशीनगर- गरीबों के राशन पर राशनखोरों का डाका, सरकारी राशन की 120 बोरी ट्रॉली में लोड, 120 बोरी चावल ट्रक से निजी ट्रॉली में लोड, रात के अंधेरे में किया जा रहा था अनलोड, विभाग को बिना सूचना दिए राशन ट्रांसफर, ट्रॉली में लोडिंग पर घपलेबाजी का आरोप,प्राइवेट लोगों द्वारा राशन वितरण का मामला , तहसीलदार ने ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, बरवा जंगल के पास ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, कसया थाना क्षेत्र का मामला
➡️आगरा- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट, पथराव, फायरिंग से फैली दहशत,जगदीशपुरा क्षेत्र के अवधपुरी का मामला, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुकदमे में 2-3 अज्ञात आरोपी भी शामिल
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ,आदित्य के पास से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद, पिस्तौल पिता के नाम पर लाइसेंसी बताई , पुलिस ने कारतूस और खोखे भी बरामद किए, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी
हापुड़- जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी,तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री बरकरार,तपिश के साथ ही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही
हापुड़- रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पिता की डांट के बाद घर से निकला था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
बुलंदशहर – फायरिंग कांड का वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी कुलदीप गिरफ्तार, 15 मई की फायरिंग घटना में शामिल था, 4 कारतूस, 2 खोखा कारतूस बरामुद हुए, हसनपुर लडोकी बम्बे के पास हुई मुठभेड़, थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
मथुरा – SSP का एक्शन, 4 उपनिरीक्षकों पर गिरी गाज, 3 उपनिरीक्षक को किया निलंबित, 1 लाइन हाजिर, माफियाओं की निगरानी, विवेचना में की लापरवाही
लखनऊ- आज से प्रदेश में BJP का जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के कार्यक्रम, 14 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क कार्यक्रम, भाजपा नेता प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे, 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगेगा, 16, 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 20 जून तक जिलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी, केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगेगी, 21 जून को योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे
डोमिनिकन रिपब्लिक-डोमिनिकन रिपब्लिक में विमान हादसा, पायलट, को-पायलट की हादसे में मौत, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, हवा में उछला, फिर बना आग का गोला, अमेरिका में रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश
कौशाम्बी – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज ,जनपद में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए, थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा
रायबरेली-आज होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा, में 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ी भीड़
लखनऊ-लखनऊ में साइबर ठगों का आतंक, पुलिसकर्मी समेत चार लोगों से ठगी, 9.19 लाख रुपए बैंक खाते से उड़ाए, बीकेटी, अलीगंज और चिनहट में घटना, SI भानू सिंह से खाते से 1.64 लाख उड़ाए, साइबर क्राइम सेल ने सभी मामलों में केस लिखा
देहरादून- आज से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष अभियान, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान,प्रदेशभर में BLO घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे, 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा सत्यापन अभियान, 11,733 BLO मतदाताओं से करेंगे सीधा संपर्क, 14 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा





