यदि जीवन में सुख और शांति चाहिए तो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर भजन सुमिरन करना ही होगा: आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाई

SHARE:

यदि जीवन में सुख और शांति चाहिए तो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर भजन सुमिरन करना ही होगा: आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाई।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी। खबर उत्तर प्रदेश की जनपद गाजीपुर से जहां
मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम महुआ के तत्वाधान में रूहीपुर शाखा में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें मानव धर्म के प्रणेता सतगुरु सतपाल जी महाराज की परम शिष्या दयावती बाई जी और महात्मा ठाकुरदास ने आध्यात्मिक सत्संग विचार प्रकट किया। इसी क्रम में आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाईजी ने कहा कि यदि जीवन में सुख और शांति चाहिए तो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर भजन सुमिरन करना ही होगा महात्मा ठाकुरदास बाबा ने कहा भजन की कमाई सदैवसाथ रहती है परमात्मा की भक्ति और संतों की संगत से ही जीवन सार्थक है। इस अवसर पर किशोर यादव, उमेश सिंह, मन्नू बिन्द, वीरेंद्र बिंद, सुनीता यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment