

पुलिस उपाध्यक्ष शेखरसेंगरकोस्मृति चिन्ह और बुक वट देकर किया गया सम्मान।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर।पुलिस लाइन गाजीपुर स्थित कॉप्स कैफे में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय की उपस्थिति में *पुलिस उपाधीक्षक श्री शेखर सेंगर* के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री शेखर सेंगर को स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस उपाधीक्षक श्री शेखर सेंगर के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के बीच विश्वास कायम करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा कई उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा की। विदाई समारोह में कई पुलिसकर्मी भावुक दिखे और उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।





