कचहरी परिसर स्थित संकट मोचन श्री हनुमान के मंदिर पर संपन्न हुआ श्री सुंदरकांड पाठ।

SHARE:

कचहरी परिसर स्थित संकट मोचन श्री हनुमान के मंदिर पर संपन्न हुआ श्री सुंदरकांड पाठ।

ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर। जिला मुख्यालय कचहरी पेरिसर स्थित संकटमोचन श्री हनुमान जी के मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मंगलवारको शाम 6:00बजे मंगलवार को संगीत मय श्री सुंदरकांड का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर परजनपद

न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा मंदिर में उपस्थित होकर श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसाका पाठ किया। पाठ के बाद न्यायाधीश श्री हनुमान जी तथा श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का आरती किया। इसकेबाद न्यायाधीश महोदय द्वारा श्री रामचरित मानस पाठ कमेटी मुरली कटरा हरिशंकरी के अध्यक्ष पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, सरदार राजन सिंह , राम सिंह यादव, कुश कुमार त्रिवेदी हनुमान यादव, छोटू यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बाद देव शाम तक प्रसाद वितरण किया गया। अंत में शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय एडवोकेट, मोहन तिवारी पत्रकार ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद व्यापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम, शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय एडवोकेट, ओम प्रकाश पाण्डेय, रोहित पटेल स० राजन सिंह मोहन तिवारी सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment