

अंकित शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा पुरस्कार वितरण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
आजमगढ़ लहबरिया बाजार में स्थित आंगन ढाबा में अंकित शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार जैसवार (प्रदेश प्रभारी, महाराष्ट्र) रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रहित जी, जिनका निधन 19 जून 2026 को हुआ था, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया।इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक एवं सचिव प्रवीण कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मधु गौतम सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जितेंद्र जैसवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शिक्षा, सेवा और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित कोषाध्यक्ष मधु गौतम ने उपस्थित लोगों को कहा कि संस्था के साथ-साथ आप लोग इमानदारी से कार्य करें और दबे कुछ ले असहाय लोगों की सहयोग करें संस्था के बताए हुए नीतियों के बारे में लोगों पर जाकर बताएं और उन्हें प्रेरित करें कि वह लोग संस्था से जुड़कर एक अच्छे समाज की नींव रखी जाय ।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रिका प्रसाद, अरुण कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार ,लक्ष्मण, शारदा, सुशीला ,अंजू ,अमित कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





