ग्राम भतौरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

SHARE:

ग्राम भतौरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

जिला संवाददाता महेशानंद श्रीवास्तव।

गाजीपुर।बारा न्याय पंचायत के अंतर्गत भतौरा गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभउठाने के लिए प्रेरित किया गया।
चौपाल में सौरभ कुमार मिश्रा सचिव, जगदीश केसरी अनिल चौहान ग्राम प्रशासक अजीत यादव महेश नंद श्रीवास्तव रविकांत गौतम भोलानाथ उपाध्याय हरिहर राम बाल मुनीराम विजेंद्र यादव शिव शंकर सिंह कुशवाहा विकास यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
अधिकारियों ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, फार्मर आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड और मनरेगा जैसी कई सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज पूरे कर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।
ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को चौपाल में गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया ग्राम प्रधान, प्रशासक अजीत यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी समस्या का समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment