गाजीपुर यातायात पुलिस ने बारिश के बीच संभाली कमान, शहर को जाम से दिलाया निजात।

SHARE:

गाजीपुर यातायात पुलिस ने बारिश के बीच संभाली कमान, शहर को जाम से दिलाया निजात।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर।यातायात पुलिस ने शनिवार शहर में हुई भारी बरसात के कारण उत्पन्न हुए जलभराव और यातायात अवरोध को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। भारी बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी, जिससे लंबा जाम लग गया था। आम जनता और राहगीरों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने मूसलाधार बारिश के बीच खुद भीगते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment