

चुनार तहसील में पत्रकार संगठन के पदाधिकारीयो ने नवागत एसडीएम अनेग सिंह से किया शिष्टाचार मुलाकात।
मिर्जापुर (चुनार) स्थानीय तहसील चुनार में शासन की मंशा के अनुरूप नव तैनात उप जिलाधिकारी अनेग सिंह से चुनार पत्रकार संगठन के पत्रकारों ने शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ सत्यपाल सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। और जनसमस्याओं और पारदर्शिता पर हुई वार्ता औपचारिक मुलाकात के बाद पत्रकारों और नवागत उप जिलाधिकारी के बीच क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। एसडीएम अनेग सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान पूरी निष्पक्षता, मौके की वास्तविक स्थिति और कानून के प्रावधानों के आधार पर किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सके। एसडीएम ने कहा की लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया संवाद के दौरान एसडीएम अनेग सिंह ने पत्रकार के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन और मीडिया के बीच एक मजबूत और सकारात्मक समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को उजागर करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शासन की प्राथमिकताओं को आम जनता तक पहुँचाने और क्षेत्र के विकास में मीडिया का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने तहसील कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाब देही के साथ कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। शिष्टाचार मुलाकात के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शाहिद आलम, डॉ. अक्षय मिश्रा सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।





