

जौनपुर- रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में
मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जौनपुर इकाई ने जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अपील की गई कि मामले में आवश्यक हस्तक्षेप करते हुए अंतिम न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।तथा न्याययिक प्रक्रिया के अंतिम चरण तक धवस्तिकरण की कारवाही रोकने की माँग की गई ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि जब तक न्यायालय में मामले का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए और कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।आगे उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटि सिर्फ इमारतों का समूह नहीं बल्कि हज़ारों छात्र-छात्राओं का भविष्य है,और छात्र देश का भविष्य हैं।
इस अवसर पर जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद, जिला सचिव कामरान अहमद, संयुक्त सचिव के डी अंसारी,कलीम हाशमी, मोहम्मद अकरम, उमानाथ गौतम, मजनू राम गौतम,शाहआलम, रुद्र यादव,शाहज़मन, जावेद अज़ीम,डॉक्टर इरशाद अंसारी, जुनैद हाशमी,मोहम्मद माज, अम्लेश राजभर, आज़ाद, नसीम, सलाउद्दीन हाशमी मौजूद रहें ।





