

उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व तहसीलदार उमेश सिंह की देखरेख मे जीएनएसएस रोवर मशीन से भूमि की पैमाइस किसानो मे रहा उत्साह।
लालगंज (आजमगढ़ ) तहसील लालगंज मे पहले दिन कैथी शंकरपुर गांव मे उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा व तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह की देखरेख जीएनएसएस रोवर मशीन से की गयी भूमि की पैमाइस किसानो मे रहा उत्साह। उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने बताया कि आवादी भवन व विल्डिंग की जगह पर मापी करते समय जरीब नहीं चल पा रही थी । जिसके लिए रोवर मशीन लायी गयी जो एक प्वाइंट से दूसरी प्वाइंट पर जायेगी । जो अपने आप लेन्थ बताएगी । लोग कहते थे कि धान की फसल लगी है जरीब चलेगी तो फसल का नुकसान होगा । इस विधि से फसल नहीं नुकसान होगी इकजैक्ट मापी देखी जायेगी । प्लेन जमीन पर डेमो जनता को दिखाया जाएगा । तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह ने बताया कि पैमाइश की ग्लोबल सेटेलाइट सिस्टम से जुड़ी हुई मशीन है। सेटेलाइट के माध्यम से दूरी और ऊंचाई दोनों बताती है उबड़ खाबड़ आबादी क्षेत्र में भी जहां जरीब नहीं चल सकती वहां भी मापी संभव है। विकास खण्ड लालगंज के कैथीशंकरपुर गांव मे शुक्रवार को अपरान्ह राजस्व टीम ने रोवर मशीन से रोशन गुप्ता की भूमि का धारा 24 मे सीमांकन किया गया । इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल अजीत कुमार यादव, आलोक सिंह सहित अन्य ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।





