रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम नेहा मिश्रा की नई पहल, गांव-गांव पहुंचकर कर रहीं स्पॉट इंस्पेक्शन।

SHARE:

रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम नेहा मिश्रा की नई पहल, गांव-गांव पहुंचकर कर रहीं स्पॉट इंस्पेक्शन।

लालगंज {आजमगढ़} तहसील लालगंज में रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इसी क्रम में उन्होंने रसूलपुर, ब्यवहरा, रेवरा, मिर्जा आदमपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर भूमि विवादों का मौके पर निरीक्षण किया। स्पॉट इंस्पेक्शन के दौरान उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर उनकी बातें सुनीं और आपसी सहमति व राजस्व अभिलेखों के आधार पर बंटवारा एवं पैमाइश से जुड़े कई मामलों का निस्तारण कराया। लंबे समय से रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों को गांव में ही सुलझाने की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि जिन मामलों का समाधान मौके पर पहुंचकर किया जा सकता है उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को समय पर न्याय मिले और उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। नेहा मिश्रा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रेवेन्यू कोर्ट में लंबे समय से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का समाधान मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनने और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण से संभव है उन्हें गांव में ही निस्तारित किया जा रहा है। इससे लोगों का समय बचेगा, अनावश्यक विवाद कम होंगे और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सकेगा। आगे भी ऐसे स्पॉट इंस्पेक्शन लगातार जारी रहेंगे।

{उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा लालगंज}

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment