महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, सुरक्षा एवं विश्वास का दिया संदेश

SHARE:

 

*🔹 मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन*

*🔹 महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, सुरक्षा एवं विश्वास का दिया संदेश*

*🔹 महिलाओं ने साझा किए अनुभव, आजमगढ़ पुलिस की सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था के प्रति जताया विश्वास और आभार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में आज दिनांक 24.08.2026 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में *मिशन शक्ति अभियान के तहत रक्षाबंधन कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह* एवं मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
➡️ कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मेधावी छात्रा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट, नीट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा तथा रिकवरी वारंट, परिवार परामर्श केंद्र, पारिवारिक विवाद, साइबर फ्रॉड बरामद धनराशि, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, शिकायत प्रकोष्ठ से पीड़ित महिलायें एवं विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठन जैसे समूह सखी/बैंक सखी, स्वयं सहायता समूह NGO, गैर सरकारी संगठनों जुड़ी महिलाएं एवं छात्राएं शामिल रहीं।
➡️ रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कलाइयों पर राखी बांधी, तिलक किया एवं मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा भी महिलाओं एवं बालिकाओं को उपहार प्रदान किए गए तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
➡️ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने, पारिवारिक विवादों में परिवार परामर्श के माध्यम से समाधान कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।
➡️ इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों से उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। महिलाओं द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
➡️ *अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आश्वस्त किया गया कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें किसी प्रकार की समस्या या परेशानी हो तो वे बिना संकोच पुलिस को अवगत कराएं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए आजमगढ़ पुलिस सदैव तत्पर है।*
➡️ कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment