साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹13,000/- की धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई

SHARE:

*थाना–बरदह, जनपद आजमगढ़*

*साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹13,000/- की धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई*

दिनांक 20.10.2025 को आवेदक साजिद अंसारी पुत्र निसार अहमद निवासी राजेपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ का मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से ₹13,000/- की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई ₹13,000/- की सम्पूर्ण धनराशि अभियुक्त के बैंक खाते में होल्ड कराई गई। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के फंड रिलीज ऑर्डर के क्रम में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए *पीड़ित के खाते में ₹13,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करा दी गई।*

*साइबर पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष बरदह चन्द्रदीप कुमार, उ0नि0 मनीष सिंह, म0आ0 आरती सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।

*आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराने हेतु साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई की जा रही है।*

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment