सावन में जय खर्खशी वीर बाबा मंदिर पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन।

SHARE:

सावन में जय खर्खशी वीर बाबा मंदिर पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन।

लालगंज (आजमगढ़) आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज मे स्थित ठाकुर द्वारा परिसर जय खर्खशी वीर बाबा मंदिर पर सावन के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर के संभ्रांत व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। सावन के अवसर पर मंदिर को स्थानीय लोगों के सहयोग से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नगरवासियों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भंडारे के व्यवस्थापक विनोद गुप्ता घाटी वाले, चंदन चौरसिया, राजकुमार सोनकर, गोलू ठठेर बैग वाले रहे। सहयोग करने वालों में ज्ञानू जायसवाल, शिव सागर बरनवाल, विक्की जायसवाल, संजय ठठेर, हिमांशु ठठेर सहित समस्त लालगंज नगरवासी शामिल रहे। आयोजन में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment