लखनऊ : रक्षा बंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा: 27 से 29 अगस्त तक यूपी में महिलाओं की बस यात्रा फ्री, 60+ महिलाओं के लिए जीवन भर फ्री

SHARE:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। योजना के तहत 60 वर्ष की महिलाओं को उत्तर प्रदेश में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। यानी बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बस किराए की चिंता नहीं करनी होगी।

योजना के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए बस में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सेल्फी भी ली

सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की यात्रा को सुगम बनाना और रक्षाबंधन पर भाई-बहन के मिलन में किराए की आर्थिक बाधा को खत्म करना है।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment