जौनपुर :एक मंच पर जुटे दिग्गज, साथ बैठे कार्यकर्ता—जौनपुर में गूंजा मोदी की ‘मन की बात’ का संदेश

SHARE:

ए के तिवारी जौनपुर 

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का रविवार को जनपद जौनपुर के उत्तरी मंडल के बूथ संख्या 351 स्थित आर.एल. चिल्ड्रेन हाई स्कूल में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तक एक साथ श्रोता के रूप में मौजूद रहे।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने भी अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी, श्री सुधांशु सिंह, श्री रामसिंह मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता, पूर्व सभासद श्री विनय सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़े संदेशों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ते हुए एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment