कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम द्वारा थाना सैयदराजा पर पंजीकृत लूट के मुकदमें में वाँछित व 50,000/-रुपये के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

SHARE:

कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम द्वारा थाना सैयदराजा पर पंजीकृत लूट के मुकदमें में वाँछित व 50,000/-रुपये के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में पंजीकृत हैं। कुल 09 अभियोग

पूर्व की घटना का विवरण-दिनांक 27.11.2024 वादी इम्तेयाज खान पुत्र मुस्ताक खान निवासी, ग्राम डेहरी, पोस्ट डेहरी थाना डेहरी जिला रोहतास द्वारा थाना सैयदराजा पर तहरीर दिया कि ट्रक जिसका नं. BR01GF8742 है। पर 25 टन कोयला लादकर ट्रक का ड्राइवर इम्तेयाज खान पुत्र मेहदी खान निवासी दुधमी डेहरी थाना तिलौथु जिला रोहतास बिहार व खलासी राजु सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम हसड़ी थाना नौहाटा जिला रोहतास द्वारा उक्त कोयले से भरा ट्रक डेहरी से सीतापुर के लिये लेकर निकले थे दिनांक 28.11.2024 के समय करीब 2.30 बजे रात ड्राइवर का भाई सफीक खान ने फोन कर बताया कि उक्त ट्रक बगही कुम्भापुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली से लूट ली गई है। बहुत खोजने के बाद जब ट्रक नही मिला तो वादी को शक हुआ कि उपरोक्त ट्रक ड्राइवर इम्तेयाज व चालक राजु सिंह द्वारा ही लूट लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 216/2024 धारा 310(2),317(3)/317(5)/61(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*चन्दौली-* उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग संख्या 216/2024 धारा 310(2),317(3)/317(5)/61(2) बी0एन0एस0 में 50000/-रुपये का वांछित इनामियां अभियुक्त दिलशाद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम मरखामऊ नई बाजार थाना मऊआईमा जिला प्रयागराज उ.प्र. उम्र करीब 42 वर्ष को दिनांक 31.08.2026 को पंचफेड़वा अलीनगर से समय करीब 18.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

दिलशाद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम मरखामऊ नई बाजार थाना मऊआईमा जिला प्रयागराज उ.प्र.

 

*आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 216/2024 धारा 310(2),317(3)/317(5)/61(2) बी.एन.एस थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

2.मु0अ0सं0 644/2021 धारा 3(2)(v), 3(2)(va) एससीएसटी एक्ट, 323/394/504/506 भा.द.वि. थाना मऊआईमा जिला गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज

3.मु0अ0सं0 128/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 307/411/420/467/468/471 भा.द.वि. थाना मऊआईमा जिला गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज

4.मु0अ0सं0 65/2024 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना सोरावं जिला गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज

5.मु0अ0सं0 30/2021 धारा 365/395/412/419/420/467/468/471 भा.द.वि. थाना थरवई जिला गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज

6.मु0अ0सं0 28/2022 धारा 307 भा.द.वि. थाना मडियाहू जिला जौनपुर

7.मु0अ0सं0 32/2022 धारा 41/411/414 भा.द.वि. थाना मडियाहू जिला जौनपुर

8.मु0अ0सं0 190/22 धारा 3(1) उ.प्र. गैगेस्टर एक्ट थाना मडियाहू जिला जौनपुर

9.मु0अ0सं0 404/2023 धारा 342/395/397/412 भा.द.वि. थाना बड़ागांव जिला

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*

1.प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना चन्दौली जनपद चन्दौली

2.थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

3.उप निरीक्षक मोहम्मद असलम थाना चन्दौली जनपद चन्दौली

4.उ0नि0 विजय बहादुर सिंह थाना चन्दौली जनपद चन्दौली

5.हे0का0 सतीश चन्द्र यादव थाना चन्दौली जनपद चन्दौली

6.का0 संजय पटेल थाना चन्दौली जनपद चन्दौली

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment