थाना इलिया पुलिस टीम व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमें में वाँछित व 25,000/- रुपये के इनामियां गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना इलिया पुलिस टीम व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमें में वाँछित व 25,000/- रुपये के इनामियां गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित POCSO एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग।

पूर्व की घटना का विवरण-* दिनांक 20.08.2025 को थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 वाहनों (पिकअप संख्या UP67BT2621 व UP71BT3670) में क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे कुल 12 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया था। पुलिस बल को देखकर वाहन चालक वाहनों को छोड़कर भागने में सफल रहे थे। ई-चालान ऐप से वाहन स्वामियों के नाम क्रमश: 1. प्रमोद कुमार पुत्र कन्हैया लाल (निवासी तेजोपुर, चंदौली) एवं 2. रोशनी राइन (निवासी मुगलरोड काजिआना बिंदकी, फतेहपुर) प्रकाश में आए। उक्त घटना के संबंध में थाना इलिया पर मु0अ0सं0 61/2025 धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*चन्दौली-* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय व प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना इलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये वांछित व 25,000/- रुपये के इनामियां अभियुक्त समसाद राइन पुत्र रज्जब अली निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को जनपद बांदा के विसन्डा थाना क्षेत्र के कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
समसाद राइन पुत्र रज्जब अली निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 61/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।
2.मु0अ0सं0 330/2013 धारा 363/376/467/468/470/471 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना बिन्दकी, जनपद फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.चन्दन कुमार राय, थानाध्यक्ष थाना इलिया, जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 गिरीश वल्लभ शुक्ल, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।
3.हे0का0 मनीष कुमार सिंह, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।
4.का0 अभिषेक श्रीवास्तव, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।
5.का0 अतुल सिंह राहुल, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।
6.हे0का0 नारायण दत्त यादव, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।

*सर्विलांस टीम-*
उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली।
का0 गणेश तिवारी सर्विलांस सेल चन्दौली।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment