जौनपुर से बड़ी खबर : खुटहन के पनौली गांव में महिला की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, पुलिस फोर्स मौके पर, ताबड़तोड़ जांच जारी

SHARE:

विवेक त्रिपाठी पनौली

खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार को एक महिला की दिनदहाड़े हत्या किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ गांव में रहती थीं। उनके दो बेटे रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं, जबकि उनके पति मुक्तार विदेश में बोर्नई में नौकरी करते हैं और परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं।

घटना की सूचना मिलने पर खुटहन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है और संभावित कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, मृतका की बेटियां अपने भाइयों के आने की प्रतीक्षा कर रही हैं। परिवार की इच्छा है कि अहमदाबाद से दोनों बेटों के पहुंचने के बाद ही अंतिम प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। परिजनों ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना को लेकर कई सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हत्या की वजह क्या रही और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इन सवालों के जवाब फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों और घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है। परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच जल्द पूरी होगी और वारदात की वास्तविक वजह सामने आएगी…. पुलिस की कार्यवाही के बाद की खबर के लिए जुड़े रहिए Azamgarh News के साथ (ब्यूरो रिपोर्ट)

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment