चिकित्सालय परिसर से लापता 05 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सूचना मिलने के 03 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को दिया सुकून

SHARE:

चिकित्सालय परिसर से लापता 05 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सूचना मिलने के 03 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को दिया सुकून

🔴 सीसीटीवी फुटेज की मदद से कटघर क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

दिनांक 10.09.2026 को लगभग 12:00 बजे बबलू यादव निवासी कोटा बुजुर्ग, थाना देवगांव, अपनी पत्नी एवं लगभग 05 वर्षीय पुत्री के साथ उपचार हेतु 100 शैय्या चिकित्सालय, लालगंज आए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री चिकित्सालय परिसर से कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गयी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवगांव सुनील कुमार सिंह व पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चिकित्सालय के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए कटघर क्षेत्र से बच्ची को सूचना प्राप्त होने के लगभग 03 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्ची के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई