अविनाश पहलवान जापान में आयोजित एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती टीम में

SHARE:

यह अत्यंत गौरव का विषय है कि चंदौली जनपद के अमोघपुर क्षेत्र के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान अविनाश कुमार(सेना) को जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ(ऑफिसियल) के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद चंदौली के साथ प्रदेश के खिलाड़ियों व लोगोंं में उत्साह का माहौल है।

अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान अविनाश कुमार की यह उपलब्धि उनके वर्षों के अथक परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और कुश्ती के प्रति समर्पण का परिणाम है।बिहार के चौसा की मिट्टी से निकलकर यूपी मुगलसराय के रेलवे इंस्टीट्यूट अखाड़े से आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे तक अभ्यास करते हुए अंतरराष्ट्रीय पटल पर खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब जापान में आयोजित एशियन गेम कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुँचना न केवल अविनाश पहलवान के लिए बल्कि कुश्ती के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए इस उपलब्धि को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद करण भूषण सिंह, सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, सहित देशभर के पहलवानों, प्रशिक्षकों, खेलप्रेमियों, समाजसेवियों एवं कुश्ती से जुड़े गणमान्य लोगों ने अविनाश पहलवान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व जिला खेल जगत फाउंडेशन के महासचिव कुमार नन्दजी, बबलू सिंह कोच रेलवे, प्रदीप पहलवान, जितेंद्र पहलवान, कृष्णा गुप्ता,पवन पहलवान,निखिल राज,बनारस कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव सिंह रानू इत्यादि ने पहलवान अविनाश कुमार जापान में एशियन गेम्स के दौरान भारतीय कुश्ती टीम में ऑफिसियल के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई