बरदह, आजमगढ़। गणपति स्थापना के बाद बरदह क्षेत्र में आस्था और भक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जब गणपति पूजा के उपरांत संस्थापक अजीत राय घर आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। गांव के साथ आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे भक्तों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। गांव के अलावा बरदह, बकेश, अहिरौली, कुंभ, ठेकमा, सोहौली, पासिका समेत आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। लगातार लोगों के पहुंचने से आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

गणपति पूजा और भंडारे को भव्य स्वरूप देने में संस्थापक अजीत राय के साथ उनके भाई आशीष राय, रौनक राय तथा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विनय राय और अजय राय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था से लेकर आयोजन को व्यवस्थित रखने तक परिवार के सदस्य जुटे रहे। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार राय, अमित तिवारी, डॉ रमाकांत राय, विजय तिवारी, बामदेव तिवारी, ओमकार राय, विलास राय पसिका, आरजे शिवम राय, विकास राय आशु, राजेश राय अंकित, अंकित तिवारी, प्रांजल, रविंद्र राय, उपेंद्र राय, भूरेंद्र राय, अर्जुन राय, रितेश राय, अंश तिवारी, सुनील राय मास्टर, मुन्ना राय, पंकज शुक्ला, रोशन राय, शैलेश, उत्कर्ष राय, रितेश राय सोहौली, सदानंद राय मास्टर, सुशील राय, आलोक राय, विनोद राय भयंकर, सोनू राय डॉक्टर, रूपक राय, दीपक राय, गोलू , हर्षित राय, भूपेश राय, जुगेश, आशीष, सुदीप राय, राजकिशोर राय, विकास गुप्ता, लव विश्वकर्मा, पंकज राय अहिरौली, विकास राय अहिरौली, राजन राय अहिरौली, सुनील राय मास्टर अहिरौली सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

आयोजन में गांव और आसपास के क्षेत्रों से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने गणपति उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूजा, भंडारा और भक्तों की सहभागिता से पूरा वातावरण गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आया।






