मन की बात कार्यक्रम में चार मंडलों ने किया 100 प्रतिशत अपलोडिंग, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

SHARE:

मन की बात कार्यक्रम में चार मंडलों ने किया 100 प्रतिशत अपलोडिंग, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

 

(संवाददाता आजमगढ़ अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़)

लालगंज, आजमगढ़। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक सहभागिता की गई। कार्यक्रम के बाद प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 351 लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल लालगंज एवं मंडल पल्हना तथा 350 दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल मोहम्मदपुर एवं सिकरौर ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100 प्रतिशत अपलोडिंग पूरी की।

कार्यक्रम की सफलता पर संबंधित चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही शेष मंडलों के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर विशेष ध्यान देकर कार्यक्रम की गतिविधियों और रिपोर्टिंग को समय से पूरा करने की अपील की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

कार्यकर्ताओं में सबसे तेज रिपोर्टिंग करने वालों में अमित चौरसिया, शक्ति केंद्र संयोजक को प्रथम स्थान, अमोल राजभर, मंडल अध्यक्ष के पुत्र को द्वितीय स्थान तथा( मोतीउर्रहमान उर्फ पप्पू भाजपा जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा) एवं सुशील गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई