सब्जियों की संरक्षित खेती से उत्पादन बढ़ाने और आय दोगुनी करने की तकनीकों पर प्रशिक्षण संपन्न

SHARE:

*सब्जियों की संरक्षित खेती से उत्पादन बढ़ाने और आय दोगुनी करने की तकनीकों पर प्रशिक्षण संपन्न*

संवाददाता आजमगढ़ अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़

 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़-I पर अन्नदाताओं की आय वृद्धि के लिए केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्य कर रहे डॉ. विजय कुमार विमल वैज्ञानिक उद्यान के द्वारा सब्जियों के संरक्षित खेती द्वारा आय संवर्धन विषय पर 26 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को खेती के नवीनतम तकनीकी पॉलीहाउस, नेट हाउस, शेड नेट हाउस, लो-टनल पाली हाउस जैसी संरक्षित खेती की संरचनाओं के निर्माण, प्रबंधन एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार यादव ने संरक्षित खेती की उपयोगिता एवं विपरीत मौसम में सब्जियों के उत्पादन, अनुदान एवं उसके महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षण संयोजक डॉ विजय कुमार विमल ने संरक्षित खेती में टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों के उत्पादन तकनीक पौधे की कटाई छटाई, सिंचाई पद्धति तापमान, आर्द्रता, प्रकाश प्रबंधन, तुड़ाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन के माध्यम से गुणवत्ता उत्पादन के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक ने संरक्षित खेती में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र ने संरक्षित खेती में लगने वाले रोग कीट के पहचान के साथ समेकित कीट प्रबंधन, रोग प्रबंधन जैविक नियंत्रण के बारे में बताया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षण संयोजक ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित खेती अपना कर आप कम क्षेत्रफल में गुणवत्तापूर्ण एवं विपरीत मौसम में वर्ष भर सब्जियों का उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई