हरईरामपुर गौशाला का एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया निरीक्षण, गोवंशों के स्वास्थ्य व व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
लालगंज (आजमगढ़) हरईरामपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशों के स्वास्थ्य एवं उनके रखरखाव की व्यवस्थाओं का एसडीएम नेहा मिश्रा ने लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीवीओ), सचिव सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित सभी गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उनके लिए हरे चारे, भूसे और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की स्थिति देखी गई। गोवंशों के घूमने के लिए पर्याप्त जगह, परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण का उद्देश्य गौशाला में गोवंशों के बेहतर संरक्षण, स्वास्थ्य और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि गौशाला के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई। गौशाला परिसर में साफ- सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही अंदर की जमीन को समतल कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पानी और पर्याप्त विचरण स्थल की व्यवस्था बेहतर रखने को कहा गया।





