गाजीपुर 14 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य

SHARE:

गाजीपुर 14 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में निर्वाचन में लगाए गए मतदानकार्मिको को प्रशिक्षण क्षेत्रिय ग्राम्य विकास आर0टी0आई सभागार गाजीपुर में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ई०वी०एम० की सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रोजेक्टर/लैपटाप के माध्यम से पी०पी०टी० चलाकर प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों से कार्मिकों को अवगत कराना है, ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।
प्रशिक्षण के उपरांत मतदान कार्मिकों का रैंडमाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया गया कि कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी होने से चुनाव के दिन किसी प्रकार का भ्रम नहीं रहता तथा मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई