आगामी डाला छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत नरवर घाट का किया सघन निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु दिए कड़े निर्देश।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर।आगामी डाला छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 13. नवंबर. 2026* को जिलाधिकारी
गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर* द्वारा संयुक्त रूप से थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत *नरवर घाट* का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा घाट पर होने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों, जल स्तर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया गया।महोदय द्वारा दिए गए मुख्य दिशा निर्देश गहरे पानी से बचाव एवं बैरिकेडिंग जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नदी के गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के कड़े निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके।जल पुलिस व गोताखोरों की मुस्तैदी:आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु घाट पर प्रशिक्षित गोताखोरों, नावों और जल पुलिस की अनिवार्य रूप से तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।प्रकाश, स्वच्छता एवं सीसीटीवी निगरानी: अर्घ्य के समय रात्रि व भोर में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट व संपर्क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (हाई मास्ट लाइट/जनरेटर), साफ-सफाई, चेंजिंग रूम तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।महिला सुरक्षा व सुचारू यातायात: डाला छठ पर्व पर महिलाओं और बच्चों की भारी उपस्थिति को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों व एंटी-रोमियो स्क्वाड को सादे व वर्दी दोनों रूपों में तैनात रखने तथा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर सुव्यवस्थित पार्किंग व जाम मुक्त यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस अवसर उपजिलाधिकारी सेवराई,क्षेत्राधिकारी जमानियां
तहसीलदा,सेवराई, प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीउपस्थित रहे।





