जौनपुर : रमजान, अलविदा जुमा व ईद को लेकर सतर्क पुलिस, एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। पवित्र रमजान माह, अलविदा जुमा तथा आगामी ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम ने जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी ली। एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि रमजान माह, अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment