मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण)

SHARE:

*प्रेस नोट जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 13.04.2026*

THEKMA KALI JI MANDIR KE SAMNE🔹 *चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला व्यापक जनजागरूकता अभियान*
🔹 *मंदिरों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो टीमों की सघन चेकिंग*
🔹 *53 स्थानों पर चेकिंग, 1135 व्यक्तियों की जांच,614 को चेतावनी/नोटिस*
🔹 *947 वाहनों की चेकिंग, स्टंटबाजी करने वाले 19 चालकों पर चालान की कार्रवाई की गयी ।*

➡️ जनपद आजमगढ़ में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए । यह अभियान *श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन तथा *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन* व *क्षेत्राधिकारी सदर/पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल* के नेतृत्व में चलाया गया । अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों, मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

➡️ इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा मंदिरों, चौराहों, बाजारों, मॉल, पार्क एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले 53 स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें *1135 व्यक्तियों की जांच की गई तथा 614 व्यक्तियों को चेतावनी/नोटिस देकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर 947 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें स्टंटबाजी करने वाले 19 चालकों* के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

➡️ जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment