बारा कला हॉट रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्री बेहाल।

SHARE:

बारा कला हॉट रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्री बेहाल।

रिपोर्टर महेशानंद श्रीवास्तव।

गाजीपुर।सेवराई तहसील क्षेत्र में स्थित बारा कला हाल्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच स्टेशन पर न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही प्लेटफॉर्म पर पंखे लगे हैं। ऐसे में प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।

सुबह के समय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इसी हाल्ट स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती और उन्हें प्लेटफॉर्म के फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।

स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को घर से पानी लाना पड़ता है। जिनके पास पानी नहीं होता, उन्हें मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। प्लेटफॉर्म पर पंखों का अभाव होने से उमस भरे मौसम में यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

 

यात्रियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में ट्रेन का इंतजार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने या बैठे रहने के दौरान बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान होते हैं। यात्री नूरूलहोदा खान, अप्पू श्रीवास्तव, अली खान, अरशद खान, डॉ रविंद्र सिंह यादव और रूबी खातून ने बताया कि स्टेशन पर सही से पेयजल की व्यवस्था नहीं है और न तो शौचालय की व्यवस्था साथ में प्लेटफॉर्म पर पंखे भी नहीं है प्लेटफॉर्म पर हर जगह झाड़ झांकड़ से भरा हुआ है। जिससे रोजाना सफर करने वालें यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भावी प्रधान प्रत्याशी एवं समाजसेवी अलमास खान राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष महेशानंद श्रीवास्तव, उमैर खान, अकबर मास्टर सहित अन्य लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि बारा कला हाल्ट स्टेशन पर शीघ्र ही शुद्ध पेयजल पंखे पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।उनका 4कहना है हाल्ट स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। इसलिए यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यात्रियों ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment