बसपा सुप्रीमों मायावती ने आकाश आनंद को घोषित किया बसपा का मुख्य नेशनल कॉर्डिनेटर!

SHARE:

आकाश आनंद को पद मिलने से बसपा समर्थकों कार्यकर्ताओं में आई नहीं जान…..

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो व उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में धमाकेदार वापसी करा दी है। सुश्री मायावती ने आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है, जिसका मतलब यह साफ संदेश है कि अब बसपा के बड़े मुद्दों व अहम फैसले आकाश आनंद ही लेंगे, दिल्ली में रविवार को हुई बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला लेकर सबको एक बार फिर चौंका दिया हालांकि ऐसे ही फैसला एक बार मायावती ले चुकी थी लेकिन आकाश आनंद को आपरिपक्व बताते हुए उन्हें जिम्मेदारियां से मुक्त कर दिया था। शनिवार पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए आकाश आनंद मायावती के साथ पहुंचे थे। बीते दिनों आकाश आनंद की पार्टी में वापसी हुई थी। जिसके बाद से उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रविवार को आकाश को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बताया कि पूरे देश भर से आये पार्टी के लोगों की सहमति से आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का फैसला लिया गया है। उन्हें पार्टी के आगे कार्यक्रम भी दिए गए है मायावती ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार यह पार्टी और मूवमेंट के हित में हर प्रकार की सावधानी बरतेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में आयोजित हुई पार्टी की आल इंडिया बैठक में यह अहम फैसला लिया है। इस बैठक के दौरान मायावती ने पार्टी के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने समेत कई जरूरी मुद्दों पर दिशा निर्देश भी दिए,

वहीं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आकाश आनंद को बसपा मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर काफी खुश नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि एक युवा चेहरा नई ऊर्जा के साथ आने से बसपा के बहुजन मिशन को एक नया लक्ष्य मिलेगा, वहीं राजनीतिक पंडितों का माने तो आकाश आनंद का बहुजन समाज पार्टी में फिर से एक बार प्रमुख पद पर सक्रिय होने से दलित वोटों के बिखराव को रोका जा सकता है, साथ ही बहुजन मिशन को एक नया ऊर्जा मिलने से विपक्षी पार्टियों पर भी एक मानसिक दबाव होगा, हालांकि बहुजन समाज पार्टी के कमजोर होने के बाद दलित चेहरे के रूप में भीम आर्मी प्रमुख आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण का चेहरा दलित वर्ग में लोकप्रिय हो रहा था लेकिन जो दिली जुड़ाव दलित वर्ग को मायावती से है उसे पुनः स्थापित करने में आकाश आनंद को समय नहीं लगेगा और इसका असर आने वाले चुनाव में साफ-साफ देखा जा सकेगा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment