कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

थाना – अहरौला, जनपद आजमगढ़
कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 05.03.2026 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से एक युवती की मृत्यु हो गई। घटना दिनांक 04/05.03.2026 की रात्रि की बताई गई है।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 05.03.2026 को थानाध्यक्ष अहरौला श्री अमित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 सुखराम यादव व का0 अभिषेक मौर्या के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त *दिलीप कुमार उर्फ डीएम पुत्र जियालाल निवासी ग्राम पारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से समय करीब 13:30 बजे* गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास :-*
1. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 235/2023 धारा 363/366/328 भा0द0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 1793/2024 धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम थाना एंटी पावर थेफ्ट जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*
01. श्री अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष अहरौला, जनपद आजमगढ़
02. का0 सुखराम यादव, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
03. का0 अभिषेक मौर्या, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़

Leave a Comment