फायरिंग की घटना में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी राइफल बरामद
वादी द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 04.03.2026 को समय लगभग 03:00 बजे शाम को वह अपने मित्र के साथ घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहा था। उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां आकर गाली-गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर और उग्र हो गए। इसी दौरान एक अभियुक्त ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आसपास लोगों के एकत्रित होने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व धारा 3/27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी / घटना का अनावरण-*
उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त *अजय कुमार राव पुत्र बाबूराम निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 40 वर्ष* को दिनांक *04.03.2026* को *समय 23:59 बजे* *ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग स्थित डीह बाबा* स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अन्य अभियुक्तों –
1. रिशु यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष।
2. आजाद अहमद उर्फ बिट्टू पुत्र सकिल अहमद निवासी बदरका थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 35 वर्ष।
3. शशिकांत राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी ग्राम बरसया थाना बरदह जनपद आजमगढ़, उम्र 35 वर्ष।
4. अमित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष। को दिनांक *05.03.2026* को *समय 06:10 बजे सुबह प्राइवेट बस स्टैंड के पास* से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी-*
01. घटना में प्रयुक्त *एक अदद लाइसेंसी राइफल (लाइसेंस नं0 509/13)* बरामद।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 87/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व धारा 3/27/30 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास– *
01. *रिशु यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1 92/2020 60 आब. अधि. कोतवाली आजमगढ़
2 87/2026 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/ 27 /30 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
02. *आजाद अहमद उर्फ बिट्टू पुत्र सकिल अहमद निवासी बदरका थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1 87/2026 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/ 27 /30 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
03. *शशिकांत राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी ग्राम बरसया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1 204/18 354(ख), 380, 411, 452 भादवि रानी की सराय आजमगढ़
2 87/2026 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/ 27 /30 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
04. *अमित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1 87/2026 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/ 27 /30 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
05. *अजय कुमार राव पुत्र बाबूराम निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1 2440/07 60 आबकारी अधि0 कोतवाली आजमगढ
2 1201/10 272/273 भादवि व 60 आवकारी अधि0 कोतवाली आजमगढ
3 206/19 120बी/147/148/504/506 भादवि कोतवाली आजमगढ
4 333/20 323/504 भादवि व 3(1)द/3(1)ध एससी एसटी एक्ट कोतवाली आजमगढ
5 297/21 323/406/420/504/506 भादवि कोतवाली आजमगढ
6 1217/11 323/427/204/506 भादवि कोतवाली आजमगढ
7 91/23 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली आजमगढ
8 138/22 406/420/504/506 भादवि कोतवाली आजमगढ
9 87/26 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/ 27 /30 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 सर्वेश विक्रम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
03. हे0का0 अजब नारायण सिंह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
04. का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
05. का0 आकाश कुमार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़





