25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त सोनू बिन्द को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सकलडीहा।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत, चन्दौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार सकलडीहा पुलिस टीम ने 10 माह से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त सोनू बिन्द को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प लौंदा थाना क्षेत्र अलीनगर के पास से रात्रि लगभग 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया। जून 2025 में थाना सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने की घटना घटित हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी की गई और उसके बयानों के आधार पर मामले में धारा 87/64(2)(m) BNS व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट (POCSO Act) की वृद्धि की गई। अभियुक्त सोनू बिन्द घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10.03.2026 को ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध NBW (23.02.2026) एवं धारा 84 BNSS (03.04.2026) की उद्घोषणा भी जारी की गई थी।






