अनियंत्रित स्विफ्ट कर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत

SHARE:

अनियंत्रित स्विफ्ट कर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत

रिपोर्ट-मंजू शर्मा बिंद्राबाज़ार आज़मगढ़
गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा रोहुआ निवासी एक अंधेड की मौत स्विफ्ट कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा रोहुआ निवासी दालसिंगार 50 वर्ष पुत्र दुखीराम सोमवार की सुबह 8:00 बजे साइकिल से गोसाई की बाजार अपनी दुकान पर आ रहा था नंद पेट्रोल पंप के पास एन एच 4 मार्ग क्रॉस करते हुए स्विफ्ट कार की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दलसिगार राम गोसाई की बाजार में कपड़े सिलने का कार्य करता था दलसिगार राम सुबह 8:00 बजे घर से nh4 मार्ग पर विपरीत दिशा से गोसाई की बाजार के लिए निकला नंद पेट्रोल पंप पर nh4 मार्ग क्रॉस करते समय वहां की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल ले जाने की तैयारी ही चल रही थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और वाहन चालक को वाहन सहित गिरफ्तार करके थाने पर ले गई मृतक चार पुत्रों का पिता था बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है घटना की सूचना घर पर मिलने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया, मृतक के दूसरे नंबर के पुत्र संदीप ने थाना गंभीरपुर में तहरीर दे दिया है

Leave a Comment