मौसम ने बदलामिजाज तेज हवा के साथ बरसा झमाझम पानी

SHARE:

मौसम ने बदलामिजाज तेज हवा के साथ बरसा झमाझम पानी

रिपोर्टर अजय कुमार।
गाजीपुर। जनपद में मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। शुक्रवार की भोर में तेज हवा आंधी के साथ जमकर पानी बरसा जिससे मौसम सुहाना हो गया। सभी जनपद वासी अपने आप में गर्मी से राहत महसूस किए। जबकि इस दौरान कई जगहों पर बिजली ठप रही। वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर जल जमा हो गया। शहर के प्रमुख घाटों और सड़कों पर लोगों ने ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी बारिश का खूब आनंद उठाया। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी। वही बच्चों और युवाओं में बारिश को लेकर काफी उत्साह दिखा।
बताते चलें कि पिछले 10 दिनों से गर्मी से गर्मी से लू की चपेट रहे जनपद वासियो ने आज से अगले तीन दिन चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं के प्रभाव से शहर में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। जब पूरे 20 दिनों से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही धूप भी फीकी रही। जिससे पहले जैसी तपिश महसूस नहीं रही।

 

Leave a Comment