पोखरे में डूबने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

पोखरे में डूबने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

खबर है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सोमवार को पोखरे में स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खनियरा गांव निवासी विजय कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र दिलीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ नरसिंहपुर स्थित एक पोखरे पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पल्हना चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment