जौनपुर में गूंजा ‘जय हिंद’ का जयघोष, तिरंगे को सलामी देकर शहीदों को किया नमन #AzamgarhNews 

SHARE:

गीतांजलि जौनपुर ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में आगे आने का दिया संदेश

जौनपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गीतांजलि जौनपुर की ओर से बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित मुख्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष नीरज शाह एवं महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

वक्ताओं की श्रृंखला में संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्र प्रताप सोनी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले जौनपुर के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वहीं पूर्व संरक्षक शशि कुमार श्रीवास्तव ‘गुड्डू भैया’ ने लोकतंत्र की मजबूती, देश की एकता और राष्ट्र की समृद्धि पर अपने विचार साझा किए।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सोनी ने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला संकल्प है।संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से पूरा परिसर सराबोर रहा। इस अवसर पर महंत अंबुजानंद जी महाराज, प्रमोद कुमार गुप्ता, गौतम सोनी, विवेक प्रताप सेठी, कार्यक्रम संयोजक रूपनारायण माली, गोपाल दास विश्वकर्मा, अमरीश पांडे, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, अमित सैनी, मनोज विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, अमित सोनी, उत्कर्ष शाह, अमित गुप्ता, दम साहू, ऋषभ सैनी, रमन सेठ, संतोष साहू, श्याम बाबू सेठ, रामप्रसाद सेठ, रमेश चंद पांडे, दिलीप विश्वकर्मा, विनय सेठ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला, जब छोटे-छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ परिसर में नजर आए। बच्चों के चेहरों पर देशभक्ति का जोश और हाथों में लहराता तिरंगा कार्यक्रम की यादगार तस्वीर बन गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

जय हिंद 🇮🇳 जय भारत!

🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment