जौनपुर पुलिस का बढ़ा गौरव: ASP सिटी आयुष श्रीवास्तव को मिला ‘प्रशंसा चिन्ह रजत’, DGP ने उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

SHARE:

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जौनपुर पुलिस के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया। पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर (ASP सिटी) आयुष श्रीवास्तव को ‘प्रशंसा चिन्ह (रजत)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किया गया है।

पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने आयुष श्रीवास्तव को प्रशंसा चिन्ह (रजत) पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

उत्कृष्ट सेवा को मिला सम्मान

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को यह सम्मान पुलिस सेवा में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। साथी अधिकारियों ने इसे उनके समर्पण और बेहतर कार्य का सम्मान बताते हुए बधाई दी।

सम्मान से बढ़ा जौनपुर पुलिस का गौरव

आयुष श्रीवास्तव को मिले ‘प्रशंसा चिन्ह (रजत)’ को जौनपुर पुलिस के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके सम्मान से न सिर्फ पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि जनपद जौनपुर का नाम भी प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। पुलिस सेवा में बेहतर कार्य और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के लिए मिला यह सम्मान आयुष श्रीवास्तव के सेवाकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल हो गया है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई