जौनपुर : साहू धर्मशाला चुनाव में सतीश चंद्र गुप्त की धमाकेदार जीत, कृष्ण गोपाल गुप्त बने महामंत्री

SHARE:

 

जौनपुर। नगर स्थित साहू धर्मशाला के चुनाव में रविवार को नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न चुनाव में सतीश चंद्र गुप्त को अध्यक्ष तथा कृष्ण गोपाल गुप्त को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही सुधीर साहू ‘बोलबम’ उपाध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता मंत्री और अशोक कुमार साहू कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

वहीं, धर्मेंद्र कुमार साहू पहले ही निरीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपकर औपचारिक रूप से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी शिवशंकर साहू ‘बिल्लू’ एवं श्रवण कुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने धर्मशाला के हित में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment