नवागत बीडीओ जयप्रकाश ने ग्रहण किया कार्यभार

SHARE:

नवागत बीडीओ जयप्रकाश ने ग्रहण किया कार्यभारठेकमा विकासखंड के नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जयप्रकाश ने मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ जयप्रकाश ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सौरव कुमार, एपीओ मनरेगा अजीत सिंह, बाबू विवेक राय समेत ब्लाक का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई