जौनपुर : शराब के नशे में मां का गला दबाने लगा बेटा, चीख-पुकार से बची जान

SHARE:

जौनपुर (सूत्र)। सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा अपनी मां का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

कमरुद्दीनपुर निवासी गुलाम मैसर पुत्र स्व. खैरून ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पुत्र नूर हसन आए दिन शराब के नशे में घर में विवाद करता है। आरोप है कि वह परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है।

 

तहरीर के अनुसार, गुरुवार देर शाम नूर हसन शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां हसीना का गला दबाने लगा। मां की चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह युवक को रोककर महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया।घटना की सूचना मिलने पर सुरेरी पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुरेरी गंगासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई