आजमगढ़ : खोए मोबाइल की ‘वापसी’ का बड़ा अभियान, 265 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

SHARE:

आजमगढ़ ( सूत्र )। गुम या खो चुके मोबाइल फोन को वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने अभियान चलाकर बरामद किए गए 265 एंड्रायड मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है।

रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। ये मोबाइल सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक 2,398 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये है।

 

वहीं, फरवरी 2024 से अब तक आजमगढ़ पुलिस कुल 6,035 मोबाइल फोन उनके स्वामियों तक पहुंचा चुकी है। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ 37 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।

 

मोबाइल बरामदगी के इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले ढाई वर्षों में हजारों लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल चुका है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई