जौनपुर : जौनपुर प्रीमियर लीग में मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का हुनर, कुलपति बोले—खेल से निखरता है व्यक्तित्व

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर। जौनपुर प्रीमियर लीग (जीपीएल) के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में आयोजन टीम की बैठक हुई। कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की सहभागिता, अनुशासन, अतिथियों के स्वागत और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना जरूरी है। खेल विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना विकसित करने के साथ नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का कौशल, अनुशासन तथा संघर्ष की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जीपीएल को केवल जीत-हार की प्रतियोगिता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सहयोग और आपसी सम्मान को बढ़ाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं और आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कुलपति ने बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत और सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था में सहयोग और संवेदनशीलता दिखाई देनी चाहिए। बैठक में विद्यार्थियों के लिए पहचान-पत्र साथ रखना अनिवार्य किए जाने पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।

आयोजन व्यवस्था के लिए प्रबंधन एवं फार्मेसी विभाग के स्वयंसेवकों की टीम गठित की गई है, जो गेस्ट हाउस व हॉस्टल से खेल मैदान तक अतिथियों और प्रतिभागियों के आवागमन में सहयोग करेगी। बैठक में छात्र अधिष्ठाता प्रमोद कुमार यादव समेत आयोजन टीम के सदस्य, शिक्षक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई